कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में हुआ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- बागेश्वर

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 212 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और मुफ्त दवा पाई। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ एसडीएम हरगिरी और डिप्टी सीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया ने किया।

शिविर में डिप्टी सीएमओ डॉ. कुंजित जोशी और डॉ. ऋचा शर्मा ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सामान्य जांच के अलावा दांत और आंखों का चेकअप भी किया। शिविर में ब्लड ग्रुप की जांच भी कराई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी, एजुकेशन इंडिया के ऑपरेशन हेड मोहन खिलाड़ी, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।