

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे निर्णायक युद्ध में भारतीय मूल के अभी कई बच्चे फंसे हुए हैं | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कई बच्चों को स्वदेश वापस लगातार लाया जा रहा है | इसी कड़ी में हरिद्वार की लाडली 3 दिन की आंखों में नींद लिए जब हरिद्वार पहुंची तो उसकी मां मंजू सिंह की पथराई आंखों में आंसू आ गये | वह काफी समय तक अपनी बेटी को निहारती |

जिस तरह से यूक्रेन के हालात हैं, वहां फंसे भारतीयों को लेकर उनके अभिभावकों की यहां पर परेशानी लगातार बनी हुई है | हालांकि खुशी सिंह यूक्रेन के ऐसे इलाके में थी जहां फिलहाल कोई खतरा नहीं था लेकिन उन्होंने बताया कि अभी उनके कई दोस्त कीव और अन्य जगह फंसे हुए हैं और लगातार उनसे वार्ता हो रही है |


यूक्रेन के हालातों पर बोलते हैं उन्होंने कहा कि लगातार मिसाइलों की आवाज के कारण वह 3 दिनों तक वहां सो नहीं पाई | उनको समझ में नहीं आ रहा था कि आगे क्या होगा लेकिन भारत वापसी पर वह काफी खुश आई | साथ ही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी का धन्यवाद दिया |



