अपनी ही बेटी की हत्यारिन बनी माँ, महिला ने जहर गटक अपनी 11 माह की मासूम बेटी को भी पिलाया जहर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- बागेश्वर

यहां कोठों रामपुर गांव में एक महिला ने जहर गटक अपनी 11 माह की मासूम बेटी को भी जहर पिला दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई। महिला अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते महिला ने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्ट ने बताया कोठों गांव निवासी  19 वर्षीय महिला ने पारिवारिक कलह के चलते रविवार दोपहर खुद जहर गटकने के साथ अपनी 11  माह की बच्ची को भी जहर पिला दिया। 108 से ग्रामीण दोनों को मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ लाए। बच्ची ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम लिए बागेश्वर भेज दिया है। बताया कि महिला का पति फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।ग्राम प्रधान कैलाश गोस्वामी ने बताया कि रविवार की सुबह उन्हें महिला के पड़ोस से फोन आया जिसमें महिला के जहर गटकने की बात कही गई। खबर सुनते ही वह मौके पर गए।

महिला के मुंह से झाग निकल रहा था लेकिन बच्ची शांत पड़ी थी। उसके मुंह से झाग नहीं निकल रहा था। ग्राम प्रधान ने तत्काल बैजनाथ अस्पताल में फोन कर एंबुलेंस मंगाई और परिवार वालों से मामले की जानकारी ली। परिवार वालों ने बताया कि सुबह परिवार में हल्की बहसबाजी हो गई थी जिसके बाद मामला फरीदाबाद में नौकरी करने वाले महिला के पति तक जा पहुंचा। घर में कलह बढ़ने के बाद महिला ने अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर बाद जब परिवार वालों ने दरवाजा खुलवाया तो बच्ची शांत पड़ी थी और महिला के मुंह से झाग निकल रहा था।बच्ची के मुंह से झाग नहीं निकल रहा था और ना ही शरीर में कोई चोट के निशान थे। मामले की जांच कर रहे डंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि बच्ची को गला दबाकर मारने की भी संभावना ग्रामीण जता रहे हैं। फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। बच्ची के शरीर और गले में कोई निशान नहीं हैं, मुंह से झाग भी नहीं निकल रहा था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। घटना की सूचना महिला के पति को दे दी गई है। वह फरीदाबाद से रवाना हो गया है और कल तक घर पहुंच जाएगा। मामले में किसी ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती महिला भी बयान देने की हालत में नहीं है। उसके ठीक होने पर ही बयान लिए जाएंगे।