

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- उत्तराखंड

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तराखंड के 124 नागरिक अब भी फंसे हुए हैं। शनिवार को 27 छात्रों के यूक्रेन से लौटने की सूचना है। इस तरह अब तक 175 नागरिकों की सकुशल वापसी हो चुकी है। वाराणासी से नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से लौटे छात्रों की कुशलक्षेम पूछी।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन व पड़ोसी मुल्कों में फंसे राज्य के नागरिकों को लाने की कोशिशें तेज हैं।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अलग-अलग स्थानों पर फंसे 27 और छात्रों ने वापसी की।शुक्रवार तक राज्य के 148 नागरिकों की वापसी हो चुकी थी। इस तरह शनिवार शाम तक 175 लोग उत्तराखंड लौट चुके थे। यूक्रेन और उसकी सीमावर्ती राष्ट्रों में अब भी करीब 124 लोगों के फंसे होने की सूचना है। उनकी सकुशल वापसी के लिए युद्धस्तर पर प्रयास चल रहे हैं।



