केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारियां शुरू, बर्फ की सफाई में जुटे 80 मजदूर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- रुद्रप्रयाग

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से लिनचोली के बीच जमी बर्फ की सफाई का काम शुरू हो गया है। डीडीएमए के 80 मजदूर यहां छह फीट से अधिक जमा बर्फ को बीच से काटकर आवाजाही के लिए चार फीट चौड़ा रास्ता बना रहे हैं। यहां अलग-अलग स्थानों पर 25 से 45 फीट लंबाई और 15 से 20 फीट ऊंचे हिमखंड भी पसरे हुए हैं।

आगामी छह मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीडीएमए लोनिवि डिवीजन गुप्तकाशी के 80 मजदूर गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से लिनचोली के बीच बर्फ की सफाई में जुटे हैं। यहां 80 मजदूर फावड़ा, बेलचा और गैंती से जमा बर्फ को काटकर साफ कर रहे हैं।

बीते एक माह से लगे मजदूरों द्वारा छोटी लिनचोली के पहले मोड़ तक बर्फ को काटकर दो सौ मीटर रास्ता तैयार किया गया है। डीडीएमए (जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) के ईई प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक मार्च से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया है। जंगलचट्टी से भीमबली तक एक से ढाई फीट तक ही बर्फ है, जबकि रामबाड़ा से आगे चार से 12 फीट तक बर्फ है।