

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढूंगी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कालाढूंगी ने सिक्खों के गुरु तेग बहादुर का 400 वें प्रकाश वर्ष उत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ता के रूप में प्रान्त बाल प्रमुख शीलनिधि त्रिपाठी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला प्रचार प्रमुख हल्द्वानी एडवोकेट प्रदीप लोहनी ने विचार रखे। अपने संबोधन में एडवोकेट प्रदीप लोहनी ने भारत की संस्कृति व प्राचीन संत परंपरा का उल्लेख करते हुए सिख धर्म के गुरुओं का समाज व मानवता को योगदान और विश्व को दिए संदेश को उल्लेखित किया,


और कहा कि गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलने से ही मानवता का कल्याण संभव हैं। शीलनिधि त्रिपाठी ने गुरु तेग बहादुर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदस्य गुरुद्वारा पूरनपुर चकलुआ बलविंदर सिंह ने की। इस दौरान नगर संघ चालक घनश्याम बोहरा, नगर कार्यवाह किशन सिंह बिष्ट, अखिलेश वर्मा, दीवान सिंह बिष्ट, जसविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।


