

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



आज का राशिफल: 07 मार्च 2022

. मेष


आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों के लिए आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर रखनी होगी, तभी वह लाभ कमा सकेंगे। पारिवारिक रिश्तों में यदि कुछ तनाव चल रहे थे, तो उनमे आज सुधार होगा। आप आप अपने मन की किसी बात को अपने पिताजी से बताएंगे और उसका समाधान भी आपको अवश्य मिलेगा।
. वृष


आज का दिन नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे जातकों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ कमाने का मौका मिलेगा, जिसे उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा। आज आपकी वाणी से प्रभावित होकर लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। नवविवाहित जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, उनके जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

. मिथुन

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि वह कुछ आयोजनों का हिस्सा बनेंगे और जिनसे उन्हें लाभ भी होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप जीवनसाथी को कोई नया कार्य कराने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है।
. कर्क

आज आपको किसी भी निर्णय को भावुकता में लेने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा किया, तो वह निर्णय बाद में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो आज उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें कुछ नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा।
. सिंह

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आपके परिवार में आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है, जो लोग अपने धन को इन्वेस्ट करने के लिए सोच रहे हैं, उन्हें किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, तो आपको उसमें भरपूर लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है, लेकिन आपको किसी से भी धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी।
. कन्या

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि उनको आज अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा और किसी भी कार्य को सावधान होकर करना होगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कोई गिरावट आ रही थी, तो आज उसमें अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।
. तुला

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने किसी परेशान मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नता दायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, यदि उन्होंने अभी तक अपने साथी से अपने प्रेम का इजहार नहीं किया है, तो वह आज कर सकते हैं।
. वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। यदि आप किसी भूमि, वाहन आदि खरीदने का विचार लंबे समय से बन रहा था, तो आपका वह सपना पूरा होगा और इसमें आपको घर वालों से भी तुरंत मंजूरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ेगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।
. धनु

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक जीवन में भाई बहनों के साथ अपने चल रहे संबंधों को भी सुधारेंगे और एक दूसरे की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको आज कुछ सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आप अपने लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं।
. मकर

आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आप अपने मन की इच्छाओं को लेकर अपने परिवार के लोगों से विचार-विमर्श कर सकते हैं, लेकिन जो लोग अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय को लेकर परेशान है, उन्हे किसी वरिष्ट सदस्य से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ जाएगा, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
. कुंभ

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कुछ घर के जरूरी कामों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे, जिनके कारण आप अपने कार्य क्षेत्र की ओर पूरा फोकस नहीं कर पाएंगे, लेकिन आपको अपने किसी पार्टनर पर भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकता है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो बाद में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है।
. मीन

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशमय रहेगा, जिसे देखकर आप प्रसन्न रहेंगे और सुबह से ही आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। यदि संतान ने किसी परीक्षा का एग्जाम दिया था, तो उसका परिणाम आ सकता है, लेकिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों के लिए यदि बजट प्लान करके चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


