

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



ब्यूरो रिपोर्ट
स्थान – हरिद्वार

हरिद्वार के फेरूपुर राम खेड़ा के निर्भय फार्महाउस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु तेग बहादुर का 400 वा प्रकाश पर्व उत्सव कोठारी जसविंदर की अध्यक्षता में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मल पंचायती अखाड़ा कोठारी, महंत जसविंदर और मुख्य वक्ता रमेश चंद्र प्रांत संपर्क प्रमुख ने की |


कार्यक्रम का संचालन खंड कारवां हेमंत ने किया, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रमेश चंद ने श्री गुरु तेग बहादुर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए, कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म की रक्षा के लिए बलिदान कर दिया | हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान के लिए भी तैयार रहना चाहिए| कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर ने धर्म परिवर्तन ना करके अपने जीवन का बलिदान करना स्वीकार किया| ऐसे महान संत को हम आज उनके चार सो वह प्रकाश पर्व पर याद कर रहे हैं|


कार्यक्रम का संयोजन रवि चौहान, धर्मेंद्र सिंह चौहान, सौरभ शर्मा ने किया | कार्यक्रम में नकली राम सैनी, श्याम सिंह सैनी, संजय सिंह सरदार, सरदार रोहतास सिंह, जितेंद्र सैनी, सोहन वीरपाल, चंद किरण सिंह, नितिन चौहान, अमित चौहान, आदेश चौहान, सुशील कुमार, महावीर कश्यप, सुशील कुमार, विशु सैनी, संगम सैनी, प्रशांत कुमार, श्याम सिंह सैनी आदि रहें|


