

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



संवाददाता- मनोज कश्यप

स्थान- हरिद्वार

हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में एक शिक्षक को एक राजनैतिक दल के प्रत्याशी के पक्ष में भाषणबाजी करना महंगा पड़ गया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बता दे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खाताखेड़ी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात फैयाज अहमद पर चुनाव के दौरान कलियर विधानसभा सीट से आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा में भाषण देने का आरोप है।

चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने उप खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराई थी, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ए.पी. सेमवाल ने अध्यापक फैयाज को निलंबित कर दिया है।



