सुरई रेंज में वन्यजीव संघर्ष के दौरान दो टाइगर्स के हमले से एक गुलदार की हुई मौत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान- सुरई रेंज, खटीमा

उधम सिंह नगर जिले में सीमांत खटीमा के सुरई रेंज में वन्यजीव संघर्ष के दौरान दो टाइगर्स के हमले से एक गुलदार की मौत हो गई है । वहीं गुलदार की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है । आपको बता दें कि सुरई तृतीय बीट कक्ष संख्या 46-डी में वन विभाग की टीम की गश्त के दौरान एक गुलदार का शव दिखाई दिया जिसके आसपास दो टाइगर भी मंडराते हुए नजर आए।

जिसकी सूचना टीम ने रेंज अधिकारी सहित उच्च अधिकारियों को दी । वहीं गुलदार को मारने के बाद टाइगर आक्रामक की स्थिति में कई घंटों तक गुलदार के शव के आसपास मंडराते रहे । घंटों मशक्कत के बाद वन विभाग ने गुलदार के शव को टाइगर्स के कब्जे से छुड़ाया और मौके पर उपस्थित डॉक्टरों के पैनल ने मृत गुलदार का पोस्टमार्टम करने के बाद उसकी अंत्येष्टि की ।

वहीं इस मामले में सुरई रेंज के रेंजर सुधीर कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंच कर पाया गया कि मृत गुलदार के आसपास घूम रहे दो बाघ हमला करने की फिराक में थे, जहां काफी मेहनत और कड़ी मशक्कत के बाद अमृत गुलदार को कब्जे में लेकर उपस्थित डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद उसकी अंत्येष्टि की गई। वहीं एडवाइजरी जारी कर आसपास लोगों को सूचना दी गई कि अकेले जंगल में न जाए क्योंकि बाघ आक्रामक की स्थिति में कभी भी हमला कर सकते हैं।