

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में गोरा पडाव निवासी एक महिला ने देवलचौड निवासी पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र भेजा | जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जांच के लिए संबंधित थाने को निर्देशित किया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार देवलचौड निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर महिला के साथ 14 साल तक अपनी पत्नी बनाकर उसके साथ संबंध बनाने और पिछले 1 साल से उसे घर से निकाल देने का आरोप लगाया है | बता दें महिला का कहना है कि पिछले 1 साल से वह थाना चौकी के चक्कर काट रही थी लेकिन पुलिस के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई | जिसके बाद मजबूर होकर उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र दिया |

महिला का आरोप है कि देवलचौड निवासी व्यक्ति के द्वारा लगातार 14 वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और पिछले साल उसे घर से निकाल दिया | महिला एक गरीब है, महिला के चार बच्चे हैं | वह अपने बच्चे लेकर कहां जाएगी | वहीं महिला ने बताया कि इस व्यक्ति के द्वारा मुझे भरोसा दिलाया गया था कि वह बच्चों की परवरिश करेगा | लेकिन अब वह दूसरी शादी करने जा रहा है | इसी कड़ी में कोतवाल हल्द्वानी ने बताया कि महिला के द्वारा दिए गये शिकायती पत्र की जांच की जा रही है | जांच के बाद जो भी सामने आएगा उसकी उचित कार्रवाई की जाएगी |



