

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- नसीम अहमद

स्थान- अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के हवालबाग ग्रोथ सेंटर में आजीविका मिशन के तहत महिलाएं बिच्छू घास, बुरांश के फूल से चाय और मंडुए के बिस्कुट समेत अन्य उत्पाद बना रही है। आजीविका मिशन के तहत ग्रोथ सेंटर में 30 महिलाओं को जहाँ सीधे रोजगार मिल रहा है |

वहीं सैकड़ों ग्रामीणों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला हुआ है। हवालबाग ब्लाक के हिलांस आउटलेट में साल 2018 से बिच्छु घास की चाय, बुरांश की चाय सहित आठ से अधिक प्रकार की चाय तैयार की जा रही है। यह चाय दिल्ली समेत अन्य महानगरों को आर्डर पर भेजी जाती है। देहरादून सचिवालय में भी यहां से चाय भेजी जा रही है। यहां पर तैयार चाय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।


यही नहीं यहाँ आजिविका मिशन के तहत महिलाएं मडुवे से बिस्किट, पिज्जा समेत विभिन्न पौष्टिक उत्पाद भी तैयार कर रही हैं। जिसकी डिमांड आ रही है।



