

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

लकसर क्षेत्र में इन दिनों बदमाशो के हौसले बुलंद हैं | बदमाशो ने शुक्रवार की रात सुल्तानपुर गाँव के दो घरों में हथियारों के बल पर जमकर लुटपाट की | बताते चलें तमंचों के साथ आठ दस बदमाशो ने आधी रात के करीब सुल्तानपुर गाँव मे इस्माइलपुर रोड पर स्थित गुलजार नामक व्यक्ति के घर पर धावा बोल दिया |

बताया जा रहा है की बदमाश मकान के पिछ्ले हिस्से में सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े और फिर अन्दर दाखिल हो गए | बदमाशो ने गुलज़ार, उसकी पत्नी शाहजहां और चार अन्य सदस्यों को तमंचों की नोक पर बंधक बना लिया और एक कमरे में बंद कर दिया जिसके बाद बदमाशो ने घर में 25 हजार की नकदी और करीब पचास हजार के गहने आदि समान लूट लिया | बदमाश यहीं नहीं रुके उन्होंने गुलज़ार को तमंचे की नोक पर पड़ोस में रहने वाले शेरअली के घर का दरवाजा खुलवाया और डरा धमकाकर घर में रखी ज्वेलरी और अन्य सामान लूट लिया | इसके बाद बदमाशो ने गुलजार को इसी घर में बंद कर दिया और शेर अली को तमंचे की नोक पर साथ लिया ओर पड़ोस के ही दो घरों में धावा बोला लेकिन यहाँ से उनके हाथ कुछ नहीं लगा |


इसके बाद वह मुहल्ले के ही मुक़न्तिम नामक व्यक्ति के घर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन मुंतकिम ने अंदर से खतरा भांप कर दरवाजा खोलने से मना कर दिया | बदमाशो ने उसे गोली मारने की धमकी भी दी लेकिन उसने दरवाजा नही खोला उसने तुरत अपने मोबाइल फोन से पूर्व प्रधान ओर पुलिस को बदमाशो की सूचना दी | सूचना मिलते ही पुलिस और पूर्व प्रधान मोजे पर आगये लेकिन इससे पहले ही बदमाश खेतो के रास्ते भाग गए |



