यूक्रेन से अपने घर हरिद्वार पहुंचा छात्र, एडीएम ने किया स्वागत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

सवांददाता-मनोज कश्यप

स्थान- हरिद्वार

यूक्रेन और रूस के बीच लगातार युद्ध जारी है | जिसको लेकर भारत सरकार द्वारा यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सकुशल वापस लाने का प्रयास युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इन्ही प्रयासो के चलते हरिद्वार निवासी वैभव कुमार भी यूक्रेन से सकुशल भारत लौट आये। छात्र वैभव यूक्रेन के खारकीव राज्य में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे ।

खारकीव से हरिद्वार लौटने पर परिजनों के साथ ही स्थानीय प्रशासन ने भी वैभव का फूलमालाओं से स्वागत किया। बता दें कि हरिद्वार के एडीएम बुध सिंह ने खुद जाकर वैभव का स्वागत किया। स्वागत के दौरान वैभव ने अपनी आपबीती बताई बताया कि युद्ध में दोनो देशों के बीच छिड़ी जंग के बीच डर के साये में रहने को मजबूर थे। खारकीव से भारत लौटने के दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। बेटे के सकुशल घर वापसी पर वैभव कुमार के पिता काफी उत्साहित दिखाई दिए और उन्होंने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

वही हरिद्वार के एडीएम वीर सिंह बुधियाल ने बताया कि यूक्रेन में फंसे हरिद्वार के सभी छात्रों को सकुशल वापसी का प्रयास किया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार 43 में से 26 छात्र सकुशल हरिद्वार लौट आए हैं। एक छात्र यूक्रेन में फंसा है और सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि 16 छात्र सीमावर्ती देशों में है। जल्दी सभी छात्रों को उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा।