बाल विकास परियोजना ग्रामीण में घोटाले का मामला आया सामने

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर बाल विकास परियोजना ग्रामीण में एक बार फिर घोटाले का मामला सामने आया है | जहाँ भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण योजना के तहत  ग्रामीण महिलाओं के लिए  हर महीने आंगनबाड़ी केंद्रों से  सेनेट्री पैड बाटे जा रहे है ताकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं कई बीमारियों से बच सके लेकिन यंहा सरकार की योजनाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है |

बताते चलें मामला जसपुर बाल विकास परियोजना ग्रामीण के उमरपुर गांव का है | जहाँ महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकार की तरफ से हर महीने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण योजना के तहत अन्य सामान के साथ साथ पैड दिए जाते हैं | जहाँ पैड पर सरकारी मूल्य 6 रुपए पड़ा हुआ है लेकिन आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों से पर पैड 10 रुपए लिए जा रहे हैं | वहीं जब लाभार्थियों द्वारा इसका विरोध किया गया तो आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा कहा गया पैड लेना जरूरी है अगर ये नही लिया तो आपको कुछ और सामान भी नहीं मिलेगा | वहीं लाभार्थियों द्वारा बताया गया कि समान के साथ साथ 5 सेनेट्री पैड भी लाभार्थी को दिए गए हैं |

जिसके एवज में 50 रुपए लिए गए है  और पूर्व में भी पैसे लिए जाते रहे है | लाभार्थियों का कहना है बाल विकास का यहाँ कोई अधिकारी नहीं आता है | इसलिए इनकी शिकायत भी नहीं हो पाती है और न ही अधिकारियों को इस बात का पता चलपाता है | वहीं इस पूरे मामले पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जिसमे जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी |