परिवार रजिस्टर की फर्जी नकल लगाकर आवेदन किये जाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

लक्सर के नेतवाला सैदाबाद पंचायत में वोट बनवाने के लिए दूसरे गांव के लोगों ने परिवार रजिस्टर की फर्जी नकल लगाकर आवेदन किये जाने के मामले में डीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी एक अधिवक्ता सहित लोगो के खिलाफ धोखाधडी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है | आपको बता दें कि हरिद्वार जिले में पंचायतों का कार्यकाल मार्च 2021 में समाप्त हो गया था |

कार्यकाल खत्म होने के पहले ही प्रशासन ने नए पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू की इस दौरान कुछ लोगों ने लक्सर की नेट वाला शाला बाद पंचायत में वोट बनवाने के लिए परिवार रजिस्टर की नकल के साथ बीएलओ को आवेदन दिया था | प्रधान पिंकी चौधरी को पता चला तो उन्होंने लिखित आपत्ति की प्रधान का कहना था कि उनके वोट पहले से दूसरे गांव में बने हैं वहां से कटवाए बिना दूसरी जगह आवेदन नहीं किया जा सकता | उन्होंने परिवार रजिस्टर की नकल को यह फर्जी करार दिया | 

आपत्ति के चलते उनके बहुत नेट वाला सदा बाद में नहीं बन पाए | बाद में प्रधान पिंकी के पति राकेश कुमार फर्जी दस्तावेज मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कोर्ट चले गए | कोर्ट ने डीएम हरिद्वार को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे | डीएम ने लक्सर के वीडियो से जांच आख्या मांगी थी वीडियो ने सहायक समाज कल्याण अधिकारी अमित राठी और ग्राम विकास अधिकारी जोर सिंह की टीम गठित कर जांच कराई जांच में दस्तावेज फर्जी होने की पुष्टि हुई है |