

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में 3 मार्च को वकील और छात्रों के बीच में हुई मारपीट को लेकर कोतवाली में वकीलों द्वारा हंगामा किया जाने के बाद आज पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है |

वहीं कोतवाल हल्द्वानी का कहना है कि वकीलों द्वारा तहरीर दी गई थी कि 3 तारीख को कुछ लोगों के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई | मारपीट करने के बाद आरोपी फरार हो गया | जिसके बाद पुलिस ने कोतवाली में आकर प्रार्थना पत्र दिया | वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हल्द्वानी के सौरभ होटल के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है |


आरोपियों का कहना है कि वकीलों के द्वारा हम को फंसाया जा रहा है, वह लोग नशे में थे और हमारे साथ मारपीट की | वकीलों ने हमारा भविष्य ख़राब कर दिया है | वहीं कुछ आरोपियों का कहना है कि हमने पुलिस का फार्म भी भरा गया था लेकिन अब वकीलों ने झूठा मुकदमा करा कर हमें फंसा दिया है जिससे हमारा पूरा भविष्य ख़राब हो चूका है |



