कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटे में आये कोरोना के 33 नये मामले, दो लोगों की हुई मौत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर में एक दिन में सबसे कम संक्रमित मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे के भीतर 33 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि दो मरीजों ने दम तोड़ा है। संक्रमितों की तुलना में दोगुने से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 5117 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।नौ जिलों में 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में सबसे कम संक्रमित मिले हैं।

Maharashtra Corona Update: 24 घंटे में कोरोना के 467 नए केस मिले, 12 की  मौत; ओमीक्रोन के 234 मामले | TV9 Bharatvarsh

देहरादून जिले में 15, हरिद्वार में छह, पौड़ी में तीन, अल्मोड़ा में दो, चमोली में दो, उत्तरकाशी में दो, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंह नगर जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।प्रदेश में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश, सिनर्जी हास्पिटल में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। तीसरी लहर में अब तक मरने वालों की संख्या 268 हो गई है। 117 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 87262 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 770 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.37 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.64 प्रतिशत दर्ज की गई है।