ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम, लाखों का माल लेकर फरार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर–जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

लक्सर क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं | चोरों ने बीती रात बसेड़ी गाँव में हाइवे पर स्थित राजकुमार गुप्ता नामक कारोबारी की थोक की परचून की दुकान के शटर का ताला तोडकर लाखो रुपये का परचून के सामान पर हाथ साफ कर दिया |

दुकानदार राजकुमार गुप्ता ने बताया कि विगत दिवस देर शाम वह रोजमर्रा की तरह अपनी दुकान को बंद करके अपने घर हुसैनपुर गया था | वहीं आधी रात के बाद शातिर चोरों ने दुकान के शटर के ताले काटकर गल्ले में रखे 20 हजार की नकदी और दुकान से घी तेल ड्राइफ्रूट्स सिगरेट आदि करीब सात लाख का सामान चोरी कर लिया |

चोर सामान के साथ ही सीसीटीवी सिस्टम भी चोरी कर ले गये | वारदात का पता उन्हें सवेरे उस समय लगा जब वह दुकान पर पहुंचे और वहाँ ताले टूटे मिले | इसके साथ ही दुकान का सामान भी बिखरा मिला |

वहीं उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है | जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है |