बाघ के एक महिला को शिकार बनाने के बाद गाँव में दहशत का माहौल, वन कर्मियों ने बढ़ाई गश्त

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर गोविन्द रावत

स्थान – सल्ट (अल्मोडा)

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट की कूपी गांव में महिला को बीते मंगलवार एक बाघ ने मार दिया । आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को नेशनल हाईवे पर जाम कर दिया। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए गांव में दो पिंजरे लगा दिए हैं। बाघ की आवाजाही जानने के लिए वन विभाग क्षेत्र में ट्रैप कैमरा लगाने की तैयारी चल रही है।

ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए दो रेंजों के 20 वनकर्मी क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में दो पिंजरे लगाए हैं। बीते  बुधवार रात से क्षेत्र के लोगों में बाघ के प्रति दहशत बना हुआ है। बाघ की आवाजाही का पता लगाने के लिए वन विभाग क्षेत्र में ट्रैप कैमरा लगाने की तैयारी भी कर रहा है।  शुक्रवार को डीएफओ अल्मोड़ा ने पीड़ित परिवार को 1 लाख की राहत राशि  का चेक वितरण किया ।

ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए अल्मोड़ा वन प्रभाग और जौरासी रेंज के वन कर्मियों की दो टीमें भी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहीं हैं। इनमें 20 वन कर्मी शामिल हैं। वन कर्मियों की टीम गांव में घर-घर जाकर लोगों को सचेत भी कर रही है। इधर बाघ के हमले के कारण कूपी गांव के लोग रात में घरों से नहीं निकल रहे हैं। ग्रामीण शाम छह बजते ही अपने घरों में कैद हो रहे हैं। छोटे बच्चों को भी घर के बाहर नहीं खेलने दे रहे हैं। मवेशियों के लिए चारा आदि लेने महिलाएं समूह बनाकर जा रहीं हैं।