

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रुड़की

रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के धोबी घाट स्थित बीटी गंज में कपड़े के स्टोर में देर रात भयंकर आग लग गई | सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाक की टीम ने घटना स्थल पर जाकर देखा तो उक्त कपड़ा स्टोर में भयंकर आग लगी थी, जो कि तेज लपटों के साथ रिहायशी इलाकों के लिए भी खतरा बन सकती थी, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया |

आपको बता दें कि रुड़की में धोबी घाट पर कपड़े धोने वाले धोबियों ने एक स्टोर बनाया हुआ है, इस स्टोर में मेले कपड़े धोने के बाद रखे जाते हैं जिनमें देर रात अचानक आग लग गई | आग लगने से करीब 4 लाख रुपयों का नुकसान बताया जा रहा है | सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा घटनास्थल पर रास्ता संकरा एवं बाधित होने के कारण 4 होजपाइपों का प्रयोग करना पड़ा | आग से उस धोबी घाट स्टोर में रखे कपड़े टेंट का सामान जल चुका था | गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई |


उक्त स्टोर में निम्न व्यक्तियों के कपड़े और सामान बताया गया है, जिनमे हसीन पुत्र नसीम, मोहसीन सदीक, शकील पुत्र श्री लाला आदि निवासी सभी धोबी घाट बीटी गंज के नाम शामिल है, वहीं आग से लाखों का नुकसान होना प्रतीत होता है, आग लगने के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।



