

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

खानपुर गांव में राशन की कालाबाजारी की शिकायत पर एसडीएम ने राशन डीलर की दुकान पर छापा मारा। छापे में राशन दुकान के बजाय डीलर के घर में रखा मिला। डीलर राशन के वितरण व स्टॉक से संबंधित कागज भी नहीं दिखा सका। एसडीएम ने जवाब तलब कर कार्रवाई करने के निर्देश आपूर्ति निरीक्षक को दिए हैं।

बताते चलें एसडीएम वैभव गुप्ता को शिकायत मिली थी कि लक्सर के खानपुर गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाने वाला डीलर बिना लोगों को सूचना दिए महीने भर में मुश्किल से दो से तीन दिन राशन बांटता है। लिहाजा तीन चौथाई लोग राशन नहीं ले पा रहे हैं। आरोप लगाया कि उनके हिस्से का राशन बाजार में ब्लैक में बेचा जा रहा है। शिकायत पर गुरूवार को एसडीएम जांच करने के लिए खानपुर में राशन की दुकान पर पहुंचे, पर दुकान बंद मिली। लोगों ने बताया कि दुकान का सिर्फ बोर्ड लगा है। डीलर राशन अपने घर में रखता है। वितरण भी वहीं से किया जाता है। इसके बाद एसडीएम ने डीलर के घर पहुंचे तो राशन घर के ही एक कमरे में मिला।


एसडीएम ने राशन डीलर मोतीराम से राशन का स्टॉक व वितरण रजिस्टर मांगे, पर डीलर कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। एसडीएम गुप्ता ने बताया कि डीलर से स्पष्टिकरण तलब करने के आदेश लक्सर की आपूर्ति निरीक्षक को दे दिए गए हैं। स्पष्टिकरण मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।



