

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- बागेश्वर

जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव काकड़ा के ट्रांसफार्मर में खराबी आने से भटोली, मिहिनिया तक के गांवों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव लोगों को बिना बिजली के गुजारा करना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम को सूचना देने के बावजूद बिजली बहाल न होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने गांव की बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है। काकड़ा, भटोली, मिहिनिया गांव में करीब 85 परिवार रहते हैं। बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यूपीएस, इनवर्टर समेत कई लोगों के मोबाइल फोन की बैटरी डिस्चार्ज हो गई है। लोगों को मोबाइल की बैटरी चार्ज करवाने के लिए आसपास के गांवों या करीब सात किमी दूर जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है।
मोबाइल ठप होने से ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले बच्चों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जंगल से सटा इलाका होने के कारण अक्सर जंगली जानवर रात में गांवों की सीमाओं में दिखाई देते हैं। इसलिए ने रात में हिंसक जानवरों के भी आबादी क्षेत्र घुसने का खतरा है। लोग बिजली से चलने वाले फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सी आदि घरेलू उपकरणों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। मनोरंजन के साधन टीवी, कंप्यूटर भी ठप हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद ऊर्जा निगम समस्या नहीं सुलझा रहा है। जिला मुख्यालय का नजदीकी गांव होने के बावजूद तीन दिन से बिजली आपूर्ति बहाल न होना चिंताजनक है। वहां के लोगों ने गांव की बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।



