रोडवेज कर्मचारियों ने किया एक घंटे का कार्य बहिष्कार, रोडवेज कार्यशाला में किया प्रदर्शन, जाने पूरा मामला

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- गोविन्द रावत

स्थान- अल्मोड़ा

जनवरी और फरवरी के वेतन के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को एक घंटा कार्य बहिष्कार कर रोडवेज कार्यशाला में प्रदर्शन किया। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने वेतन जल्द न देने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। वहां हुई सभा में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी का वेतन नहीं मिला है। बगैर वेतन के कर्मचारियों को घर चलाना मुश्किल पड़ रहा है। रोडवेज कर्मचारियों ने कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर ड्यूटी की लेकिन अब कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई कर्मचारी किराये के मकानों में रहते हैं।

अल्मोडा में वेतन की मांग पर प्रदर्शन करते परिवहन निगम कर्मचारी

दो महीने से वेतन न आने से उन्हें मकान का किराया चुकाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। परिषद के शाखा मंत्री राम दत्त पपनै ने शासन पर रोडवेज कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कर्मचारियों को वेतन का जल्द भुगतान करने की मांग की। प्रदर्शन में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश नेगी, गोपाल जोशी, भगवती नेगी, आनंदी शुक्ला, हरीश रावत, सुंदर कोरंगा, पुष्कर आर्या, विपिन जोशी, तारा पपनै, धीरज लटवाल, हरीश मेलकानी, रमेश जोशी आदि रहे।