बदहाल सड़कें लोगों के लिए बनी परेशानी, गर्मी और बारिश दोनों ही मौसम में समस्याओं से जूझ रहे लोग

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- सिद्धांत उनियाल

स्थान- पौड़ी

जल विद्युत परियोजना प्रभावित क्षेत्र चौरास के लोग आज भी समस्याओं से जूझ रहे हैं। बारिश होने पर सड़कों पर पानी के तालाब बनने से लोगों का आनाजाना मुश्किल हो जाता है, जबकि गर्मियों में कच्ची सड़कों से उड़ने वाली धूल लोगों को घरों में कैद कर देती है। विकास खंड कीर्तिनगर के चौरास में सुपाणा से नौर नेग्याणा तक आबादी क्षेत्र के मध्य श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की शक्ति नहर का निर्माण करवाया गया है। साथ ही नहर के दोनों ओर चौड़ी सड़कें भी बनाई गई है।

n the early stages of the rain, the city's major roads became dirty | बारिश  में शहर की सड़कें बदहाल, जिम्मेदार बेफिक्र | Patrika News

इस निर्माण से चौरास क्षेत्र के लोगों के आम रास्ते बंद होने से स्थानीय लोग शक्ति नहर के दोनों ओर निर्मित मार्गों से आवाजाही करते हैं, लेकिन आज तक परियोजना संचालन कंपनी की ओर से इन मार्गों का डामरीकरण नहीं किया गया है। जिससे बारिश में मार्ग के कई स्थानों पर पानी के तालाब और दलदल होने से लोगों का आनाजाना मुश्किल हो जाता है, जबकि गर्मियों में धूलभरी आंधी चौरास क्षेत्र सहित श्रीनगर, श्रीकोट और आसपास के गांवों के लोगों का जीना मुश्किल कर देती है।