बाघ ने महिला को उतारा मौत के घाट, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे किया जाम

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695


रिपोर्टर-  गोविन्द रावत

स्थान – अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के कूपी गांव बीते सोमवार महिला घास लेने कूपी जंगल के समीप गई थी। जब महिला शाम वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली । ग्रामीणों ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवायल लाया गया। जहाँ डाक्टरों ने महिला का पोस्टमार्टम किया गया।

महिला के मौत के बाद ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।  ग्रामीणो में बाघ के प्रति क्षेत्र में भारी दहशत है।महिला के परिवार शोक कोहरा मच गया।   वही ग्रामीणों का कहना है कि  कि महिला घास लेने जंगल गई थी। खोजबीन पर महिला   मृत अवस्था में पाई गयी। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाने , बाघ को पिंजरे में करने की मांग की।

आक्रोशित ग्रामीणों ने  सुबह 10 मरचूला बेरियर पर महिला की अर्थी रखकर विभाग के प्रति घरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।एसडीएम गौरव पाण्डे, डीएफओ दीप चन्द्र पन्त, ब्लाक प्रमुख बिक्रम रावत ने ग्रामीणों को समझाने के बाद ग्रामीणों ने शाम 3 बजे जाम खोला। जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसमें की मरचूला – रामनगर मार्ग बंद हो गया।