सीओ ने किया बुग्गावाला थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

भगवानपुर (रूड़की)

भगवानपुर के बुग्गावाला में सीओ राकेश रावत ने बुग्गावाला थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। वहीं थाने में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सीओ ने पुलिस को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।   सीओ ने बुग्गावाला थानों में मालखाना, कार्यालय, शस्त्र, आपदा उपकरणों, अभिलेखों, भोजनालय, बैरकों आदि का निरीक्षण किया।

उन्होंने थाने में हिस्ट्रीशीटरों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। थाना परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ भोजनालय, बैरक आदि में नियमित रूप से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कोरोना से बचाव के लिए स्वच्छता को बहुत जरूरी बताया। इस दौरान सीओ ने आपदा उपकरणों को हमेशा तैयार रखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की बात कही।

क्षेत्राधिकारी राकेश रावत ने बताया कि थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया है, निरीक्षण में सब कुछ ठीक पाया गया है। इस दौरान उन्होंने बुग्गावाला थाना अध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा व पुलिसकर्मियो की समस्याओ से रूबरू होकर शीघ्र ही उनके निस्तारण का आश्वाशन दिया। साथ ही उंन्होने उपनिरीक्षक कुलेंद्र सिंह रावत,अमानतगढ़ चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल को दिशा निर्देश दिया।