

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

किसानों की समस्याओं के समाधान की माँग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव नीतिन नीलू ओर प्रदेश अध्यक्ष परमेंद्र चोधरी की अगुवाई में लकसर के 35 गांव से लक्सर रुड़की हाइवे से होते हुए तहसील मुख्यालय तक प्रदेश सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया |

कायकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि इस सरकार ने किसानों की कमर तोड़ डाली है | किसानों को उनकी फसलों के वाजिब दाम नही मिल रहा है | गन्ने की फसल भी मिलो द्वारा उधारी में ही खरीदी जा रही है | अब बारिश और तूफान ने किसानों की गेहूं कॉइ सरसो की फसलों को बर्बाद कर दिया है | सरकार की तरफ से प्रशासन की मार्फ़त अभी कोई किसी प्रकार का फसलों के नुकसान का सर्वेक्षण आदि नही कराया गया है |


किसान की हालत बाद से बदतर होती जा रही है | कार्यकर्ताओ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही किसानों के गन्ने के भुगतान की व्यवस्था बेहतर नही की और साथ ही किसानों की फसलों में नुकसान का मुवावजा नही दिलाया तो युनियन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी |



