

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्ट-सिद्धांत उनियाल

स्थान- पौड़ी

जिला चिकित्सालय पौड़ी अब महन्त इंद्रेश देहरादून की ओर से (पीपीपी मोड़ में) संचालित किया जा रहा है। यहाँ पर सेवा दे रहे कुछ डॉक्टर्स शराब के नशे में धुत होकर हुडदंग मचाने पर मकान मालिक ने उनकी पिटाई कर दी।

मामला इस कदर बढा की मामला अब कोतवाली पौड़ी जा पहुंच है।पीजी गैस्ट में रह रहे जिला चिकित्सालय पौड़ी के डॉक्टर्स का कहना है कि मकान मालिक द्वारा उनके साथ मारपीट की गई है जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है | वही पीजी गैस्ट हाउस के मालिक ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर्स की टीम देर रात शराब के नशे में चूर होकर जमकर यहां हर रोज हुडदंग मचा रही थी जिन्हे समझाया भी गया लेकिन डाक्टर्स की टीम नहीं मानी और उनकी धर्मपत्नी का गला पकडकर उसे जान से मारने की कोशिश तक करने लगी |


ऐसे में आत्मरक्षा को देखते हुए डॉक्टर्स की टीम की धुनाई कर डाली। बताया कि यह सभी लोग पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुके है जिससे कि सभी लोग परेशान है। वहीं कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाईं ने बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है जिसमें विवेचना भी शुरू कर दी गयी है।



