

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर–जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

यूक्रेन में गोलीबारी और भारी बमबारी के बीच लक्सर के संगीपुर गाँव का कुर्बान अली सुरक्षित घर वापस पहुच गया है | कुर्बान ने घर वापसी के बाद यूक्रेन के हालातों के बारे में विस्तार से जानकारी दी | उसने बताया कि इस समय यूक्रेन में हालात बहुत ही भयावह हैं | यूक्रेन में हर बीतते दिन के साथ हालात बिगड़ते जा रहे हैं | कुर्बान अली यूक्रेन इवोनिया शहर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था | युद्ध शुरू होने के बाद उसने और उसके साथ पढ़ने वाले भारतीय छात्रों ने वहाँ से निकलने की कोशिश की |

लेकिन बमबारी के चलते वे निकल नही सके | फिर 25 फरवरी को अपने साथ कुछ खाने के सामान के साथ बस में सवार होकर निकले और करीब छह घण्टे के सफर बाद वे रोमानिया पहुंचे | लेकिन बॉर्डर से 15 किमी पहले ही बस ने उन्हें छोड़ दिया | यहाँ से वे पैदल ही रोमानिया पहुँचे | इसके बाद 28 फरवरी तक यही रहे | कुर्बान अली ने यूक्रेन के हालातों के बारे में बताया कि पिछले चार दिनों से लगातार गोलीबारी व बमबारी हो रही है | रोमानिया बॉर्डर पर बहुत ठंड है | साथ ही वहाँ लोगो भारी भीड़ जमा हो रही है | उसने यह भी बताया कि भारत के और भी अनेक छात्र खारकीव में ही फंसे हुए है |


वहाँ खाने और चीजों ओर पाइन के पनीं की किल्लत भी हो रही है | जिसके कारण लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है | उसने बताया कि 1 मार्च की शाम को वे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे | वहां से वह आज तड़के अपने घर सांगीपुर पहुच गया | कुर्बान अली के घर पहुचने पर उसके पिता सफ़ाक़त अली और माँ इमराना तथा परिवार के सभी लोग खुश है | कुर्बान अली और उसके पिता सफ़ाक़त अली ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को जल्द जल्द से सुरक्षित निकाले जाने की माँग सरकार से की है |



