रामनगर पुलिस का सत्यापन अभियान, ठेली और फड़ लगा कर जाम की स्थिति पैदा करने वालों पर कस रही नकेल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

रामनगर पुलिस अब उन लोगों पर नकेल कसने जा रही हैं जो लोग बाहर से आकर रामनगर में ठेली ओर फड़ लगा कर जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा रामनगर में एक जनसभा का आयोजन किया गया था जिसमें कुछ लोगों ने ठेली और फड़ वालों के सत्यापन का मुद्दा उठाया गया था। जिसमें लोगों ने ठेली और फड़ वालों की वजह से शहर में जाम लगने की वजह से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

कुछ लोग बाहर से आकर रामनगर में नगर पालिका की बिना परमिशन ठेली और फड़ लगा रहे है। अभी तक उनका पुलिस सत्यापन भी नहीं हुआ है। इसी कड़ी में आज रामनगर पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया जा रहा हैं और जो लोग नगर पालिका की बिना परमिशन ठेली ओर फड़ लगा रहे है। उनके ऊपर भी पुलिस कार्रवाई कर सकती हैं।