सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हुआ होनहार छात्र गौरव का चयन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल के छात्र गौरव नैनवाल ने सैनिक घोड़ाखाल स्कूल की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। गौरव ने कक्षा 8 तक की पढ़ाई उमा लवली स्कूल मल्लीताल से की है। वर्तमान में वे सनवाल स्कूल नैनीताल के कक्षा 9 के छात्र है। गौरव के पिता व्यवसाई है व माता गृहणी है, गौरव ने अपनी सफलता के लिए अपने माता-पिता बड़े भाई तनुज नैनवाल और स्कूल के शिक्षकों की मेहनत को कारण बताया है।

गौरव की सफलता के लिए उमा लवली स्कूल के प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों के साथ ही सनवाल स्कूल नैनीताल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने बधाई दी और गौरव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।उक्त जानकारी नैनीताल के सामाजिक कार्यकर्ता नीरज जोशी ने दी।उन्होंने बताया गौरव पढ़ाई में बहुत अच्छा है ।जो भी कार्य करता है वह लगन से करता है । गौरव के उज्जवल भविष्य की जोशी परिवार व व्यापारियों ने कामना की है।