

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर : अज़हर मलिक

स्थान : बाजपुर

बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने होम्योपैथिक विभाग की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ शिखा सम्मल द्वारा स्कूली छात्राओं ओर अध्यापकों को आर्सेनिक एल्बम 30 दवा का वितरण किया गया। इस दौरान डॉ शिखा संभलने दवा के सेवन की जानकारी दी। बता दें कि केंद्र सरकार लगातार लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रयास कर रही है।


वही कोरोनावायरस से स्कूली छात्र छात्राओं को बचाने के लिए भारत सरकार के उपक्रम आयुष मंत्रालय के निर्देश पर उत्तराखंड में आर्सेनिक एल्बम 30 दवा का वितरण भी किया जा रहा है। इसी के चलते बाजपुर के आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के अध्यापकों और छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के होम्योपैथिक विभाग की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ शिखा सम्मल द्वारा आर्सेनिक एल्बम 30 दवा का वितरण किया गया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि विद्यालय पूरी तरह खुल चुके हैं ऐसे में बच्चे विद्यालय में पढ़ने के लिए पहुंच रहे हैं और कुछ ही समय के बाद स्कूली बच्चे बोर्ड की परीक्षा में भी भाग लेंगे ऐसे में बच्चों की जिंदगी को बचाने के लिए दवा का वितरण किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों के साथ साथ फ्रंटलाइन वर्कर को भी दवा का वितरण किया जा रहा है।



