भतरौंजखान में डेढ़ लाख के गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – सल्ट (अल्मोडा)

अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान में पुलिस ने बस में सवार दो युवकों के कब्जे से 9.900 किलो गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। भतरौंजखान पुलिस ने मोहान बैरियर के पास यातायात चेकिंग के दौरान बस यूके 12 पीए 0042 को रोककर तलाशी ली।

बस में सवार हरेंद्र सिंह पुत्र स्व. जगत सिंह और कैलाश चंद्र नोगई पुत्र दिनेश चंद्र, दोनों निवासी ग्राम कलकोरिया थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल के कब्जे से 9.900 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही पुलिस ने गांजे को सील कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की।