पुलिस व वन विभाग की टीम ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया खुलासा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर –  पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

कालाढूंगी क्षेत्र के बरहनी रेंज अंतर्गत अवैध रूप से शराब निर्माण की छानबीन में कालाढूंगी पुलिस व वन विभाग की टीम को कामयाबी मिली है। वहीं हल्द्वानी में हुई प्रेस वार्ता में एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि बरहनी रेंज में पुलिस और फॉरेस्ट के विभाग  का संयुक्त अभियान चला। जिसमें कच्ची शराब की सूचना प्राप्त हुई थी।

पुलिस और फॉरेस्ट की टीम मौके पर पहुंची और तीन व्यक्ति वहां पर अवैध शराब बनाते हुए पुलिस और फॉरेस्ट की टीम द्वारा पकड़े गए। इसमें गुरमीत और अमरजीत दोनों से दो तमंचे बरामद हुए। तीसरा राजेंद्र उर्फ राजू फरार हो गया है। एक अर्ध निर्मित हथियार प्राप्त हुआ है इसके अलावा जो निर्माण सामग्री है |

उसमें 315 बोल्ट के तमंचे बनाने के लिए प्रयुक्त सामग्री है। पूरी बरामद की गई है ईश्रावि अधिकारी के लिए मेरे द्वारा ₹5000 का नगद इनाम टीम के लिए घोषित किया गया। इनके द्वारा अभी तक जो पूछताछ में सामने आया वह बताया गया कि उनके द्वारा शुरुआत की गई थी| लोकल कुछ हथियार इनके  द्वारा बेचे गए थे। पुलिस और छानबीन कर रही है। यह हथियार  किन लोगों के पास गए हैं इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।