अवैध हथियारों की फैक्ट्री लगाकर तमंचा बनाने वाला गिरोह हुआ गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

पंकज भटट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे की रोकथाम हेतु अभियान चलाते हुए नशे की तस्करी/ब्रिकी/संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में डॉ0 जगदीश चन्द्र एस0पी0 क्राइम/यातायात नैनीताल, श्री हरबन्स सिंह, एस0पी0 सिटी हल्द्वानी, श्री बलजीत सिह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में श्री राजवीर सिंह नेगी थानाध्यक्ष कालाढुंगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा वन विभाग बरहैनी रेन्ज की टीम के साथ मिलकर बरहैनी रेन्ज के जंगल में अवैध कच्ची शराब की भट्टियो की धरपकड हेतु संयुक्त रूप से काम्बिंग करते हुए जंगल की ओर गये तो तीन व्यक्ति जंगल में चोरी छुपे अवैध देशी तमन्चे बनाते हुये पाये गये। जिनको टीम द्वारा मौके पर पकडने का प्रयास किया गया तो 02 अभियुक्तो को पुलिस टीम के द्वारा मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

वहीं आरोपियों में गुरमीत सिह पुत्र दर्शन सिह निवासी खुशालपुर सकनिया थाना गदरपुर जनपद उ0सि0नगर उम्र-30 बर्ष, अमरजीत सिह पुत्र सतपाल सिह निवासी खुशालपुर सकनिया थाना गदरपुर उ0सि0 नगर उम्र- 34 बर्ष और उनके द्वारा अंधेरे व घनें जंगल का फायदा उठाने में सफल रहे अभियुक्त राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र दर्शन सिंह निवासी खुशालपुर सकनिया थाना गदरपुर उ0सि0नगर का नाम भी बताया। मौके पर पुलिस टीम ने खोजबीन की तो जगंल में कुछ सफेद प्लास्टिक के कट्टे रखे हुए थे तथा भटटी मे आग जलायी हुयी थी व लोहे के अलग- अलग प्रकार के उपकरण भी पाये गये। कटटे के ऊपर एक अधबना तमंचा रखा हुआ था। पुलिस टीम को प्रथम दृष्यटता देखने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त व्यक्तियो के द्वारा अवैध देशी तमंचे बनाने का कार्य किया जा रहा है तथा मौके पर मौजूद उपकरण देशी अवैध तमंचे बनाने की सामग्री है ।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्तियो ने वताया कि दोनों रोजी/रोटी के लिए  जंगल मे तंमचा बनाने की छोटी फैक्ट्री लगाकर तमंचा वनाते है तमन्चा निर्माण के दौरान जो भी सामान कम पडता है उसे हम आस-पास के बाजार से लाते हैं तमंचा बनाने के पश्चात तमंचें को बेचकर ही हमारी रोजी रोटी चलाती है।  अवैध देशी तमन्चे तैयार करने के पश्चात आज हम लोग आस- पास के क्षेत्रो में बेचने की तैयारी कर थे कि आप लोगो ने हमे पकड लिया। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने पुलिस टीम के उपरोक्त सराहनीय कार्य किये जाने पर 5000/-रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा की है।