

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



आज का राशिफल: 02 मार्च 2022

. मेष


आज के दिन की शुरुआत में हो सकता है काम में आपका मन न लगे लेकिन आपको कार्य को बनाने के लिए लगे रहना होगा |ऑफिस में आपके शत्रु पक्ष आपकी कमियों का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे जिसके कारण ऑफिस में आपकी छवि खराब हो सकती है | लोहे से संबंधित व्यापार करने वालों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है | विद्यार्थियों के लिए यह आज संघर्षपूर्ण रहेगा |
. वृष


आज के दिन जो भी हृदय में भार है उसको दरकिनार करते हुए केवल कार्य पर ही फोकस करना सही रहेगा | क्रोध को अपने कार्य से अलग रखना चाहिए वाणी पर संयम रखना होगा | ऑफिस के किसी भी कार्य में मन नहीं लगने से कार्य का निष्पादन योजना अनुसार नहीं हो पाएगा | यदि आप कोई नया व्यवसाय करना चाहते हैं तो पूरी तरह से सावधानी रखें, व्यापारिक कार्य में विघ्न या रुकावटे आ सकती हैं |

. मिथुन

आज के दिन आपको दूसरों में कमियों को खोजने के बजाए स्वयं को अपडेट करने में समय अधिक देना चाहिए | ग्रहों कि स्थितियों के अनुसार आपको कठोर मेहनत करनी है | ऑफिस में अन्य लोगों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचें | व्यापार में आर्थिक व्यय का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें | विद्यार्थी वर्ग अपने मनोबल के आधार पर आगे बढ़ पायेंगे | हेल्थ की बात करें तो पुराने या सामान्य रोगों के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है |
. कर्क

आज के दिन वाणी के माध्यम से आप कार्य को बनाने में सफल रहेंगे |आप को दिल से ज्यादा दिमाग का प्रयोग करेंगे, तैश में आकर कोई भी कदम न उठाएं अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं | ऑफिस में उच्च पद पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्पर्क बनेंगे यह सम्बन्ध आपको उन्नति की ओर ले जा सकता है | व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा तथा दैनिक आय में वृद्धि भी होगी | विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा एवं शांतिपूर्वक पढ़ाई कर पाने में सफल रहेंगे |
. सिंह

आज के दिन भविष्य को लेकर मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं लेकिन दिन के अंत तक स्थितियों में सुधार आएगा | ऑफिस में परिश्रम एवं अपने सहयोगियों से तालमेल बना कर रखें | फुटकर का व्यापार करने वाले लोगों को अपने व्यापार को बढ़ाने में सफलता मिल सकती है साथ ही पुराने लोन को खत्म कर पाने में सक्षम नजर आएंगे | विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया हुआ है तो उसमें सफलता प्राप्त होने कि संभावना है |
. कन्या

आज के दिन खुद पर और नेटवर्क पर ध्यान देना होगा | ऑफिस में कार्यरत हैं तो अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होकर आपके मनपंदीदा स्थानान्तरण या प्रमोशन कर सकते हैं | सोने-चांदी का बिजनेस करने वाले व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर अपने पुराने अनुभव पर अवश्य दृष्टि रखें | विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुचि रहेगी व टीचरों का मार्गदर्शन भी मिलेगा जिससे कठिन विषयों को समझने में सरलता होगी |
. तुला

आज के दिन मन थोड़ा इमोशनल हो सकता है जिसको देखते हुए आपको महत्वपूर्ण डिसीजन लेने से बचना चाहिए | नौकरी में प्रयासरत लोगों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा, वहीं जो लोग नौकरी से संबंधित विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं उनको शुभ समाचार मिल सकता है | अनाज का व्यापार करने वालों को आज मंदी का सामना करना पड़ सकता है, वहीं कोई बड़ी डील करने से बचना चाहिए |
. वृश्चिक

आज के दिन आपको लक्ष्य निर्धारित करना होगा, वहीं अच्छा धन लाभ भी प्राप्त होगा | मन में भटकाव की स्थिति रहेगी जो कार्य से भ्रमित करेगी | ऑफिस में कार्यरत सहयोगियों के साथ विवाद होने की आशंका है | जो लोग खान-पान से सम्बन्धित व्यापार करते है वो अपनी निगरानी में स्वच्छता एवं भोजन के स्वाद का ध्यान रखें | विद्यार्थी वर्ग इन दिनों में अवकाश का मजा खत्म कर वापस अपने पढ़ाई में लगना होगा, स्वास्थ्य की दृष्टि से आज सामान्य रहेगा |
. धनु

आज के दिन अपनी वाणी और संगति पर विशेष ध्यान रखना होगा | हो सकता है कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो जो आपको गलत राह पर ले जाने की कोशिश करें | ऑफिस में अधिकारी वर्ग यदि कर्मचारियों से योग्य काम लेना चाहते हैं तो अपने व्यवहार को नरम बनाए रखने में ही भलाई है | व्यवसाय में पैसे के लेन-देन को लेकर सजग रहें, बड़े पैसे के लेन-देन पर ध्यान रखें | विद्यार्थी वर्ग मनोबल के आधार पर ही आगे बढ़ पाएंगे, अपने विश्वास पर अडिग रहें |
. मकर

आज के दिन मानसिक तनाव कम होता दिखाई दे रहा है | ऑफिस में बॉस कार्यों की तुलना कर सकते हैं इसलिए जो भी कार्य करें वह त्रुटि मुक्त होना चाहिए | जो लोग टेलिकम्यूनिकेशन का व्यापार करते है उनके लिए दिन अधिक मुनाफा दिलाने वाला हो सकता है | विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पढ़ाई में मन लगाना है साथ ही अपने विषय को अच्छे से याद करना चाहिए ताकि आने वाली परीक्षाओं में कोई कठिनाई न हो |
. कुंभ

आज के दिन कानूनी दांव पेंच से बच कर रहें ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपको सरकार की ओर से दंड प्राप्त हो | कार्यस्थल में पारिवारिक वातावरण मिल पाएगा साथ ही उच्च अधिकारी के प्रति आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | व्यापार में साहस एवं पराक्रम से सफल हो सकेंगे वहीं आर्थिक आय में वृद्धि हो सकती है | विद्यार्थी वर्ग यदि उच्च शिक्षा के लिए कहीं बाहर जाना चाहते हैं तो इस ओर सफलता मिल सकती है |
. मीन

आज के दिन धार्मिक मानसिकता बनानी होगी | धर्म और कर्म का कांबिनेशन आपको लाभ दिलाने वाली है | नौकरी में उच्च अधिकारी वर्ग से अच्छा सम्पर्क बनाए रखना होगा जिससे कार्य में सफलता एवं यश की प्राप्ति हो सकती है | जो लोग बर्तनों का व्यापार करते है उनके लिए आज लाभप्रद रहने वाला है | विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, वहीं दूसरी ओर प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त हो सकती है |


