

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- गोविन्द रावत

स्थान – अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले में महाशिवरात्रि का पर्व उल्लास और श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। वही अल्मोड़ा के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम, पुराणिक शिवालय चिलियानौला आदि मन्दिर में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। शिव मन्दिर में पूजा करने लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार के सुख, शंन्ति की कामना की। मंगलवार सुबह से ही शिवालय में ऊं नम शिवाय के स्वर गूंजते रहे|


हालांकि भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, गंगाजल, आदि चढ़ाकर चन्दन बेल पत्र आदि अर्पित किए। वही अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम, पताल देवी, नन्दा देवी, कसार देवी बिनसर, नपटुआ आदि शिवालियों में सुबह से ही भक्तों आने का सिलसिला जारी रहा । वही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने जागेश्वर धाम शिवलिंग में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना के बाद गोविन्द सिंह कुंजवाल ने लमगडा विकास खंड के डोल आश्रम के नजदीक ग्राम कनरा में पुराणिक उटेश्वर महादेव मन्दिर में शिवलिंग पर दूध, गंगाजल,चन्दन बेल पत्र , जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

भगवान से सुख एवं शांति की कामना की। बताते हैं कि ग्राम कनरा में पुराणिक उटेश्वर महादेव मन्दिर में भक्त जलाभिषेक करने दूर – दूर से यहां आते हैं। उनके साथ दीवान सतवाल, चंदन बोरा, रमेश बिष्ट, पूरन बिष्ट,पान सिंह बोरा, सुन्दर सिंह बिष्ट आदि कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।



