परिवार को है यूक्रेन में फंसे अपने बेटे देवांश का इंतजार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

यूक्रेन में फंसे छात्रों के लौटने के इंतज़ार में परिजन बेहाल है| लक्सर के सिद्धडु गाँव के छात्र देवॉश से परिवार वालो का फोन से तीन दिन बाद संपर्क हो पाया है| दो दिन तक परिवार वालो की साँसे अटकी रही, तीसरे दिन बात होने के बाद परिवार ने थोड़ा राहत महसुस की देवास के पिता राकेश कुमार और माता मिथलेश देवी कहना है कि युद्ध शुरू होने बाद पहले तीन दिन तक तो उनकी बाते होती रही|

लेकिन उसके बाद दो दिन तक देवास से फोन से संपर्क नहीं होने से हमारी हालत खराब हो गई थी, मां बाप ही दिक्कत तो होती ही है| तीसरे दिन देवांश से बात हो गई और उसने बताया कि वह सुरक्षित है और रोमानिया पहुच गया तो बस जान में जान आई अब एक दो दिन के बाद वह भारत की फ्लाइट से देश में पहुंच जाएगा |

वहीं देवाश के सुरक्षित लोट इंतजार गांव वालो को भी ही ग्रामीण राजेंद्र पाल कहते है, कि देवाश गांव का होनहार बेटा है सभी उसकी सलामती के साथ वापसी का इंतजार कर रहे है |