मालधन ढेला बैराज पर खुलेआम लग रहे अवैध खनन के स्टॉक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- मालधन

तराई पस्चिमी डिवीजन रामनगर की आमपोखरा रेज मालधन क्षेत्र में ढेला बैराज को मजबूत करने के लिए करोड़ो रुपये की लागत से कार्य चल रहा हैं। सिंचाई विभाग के कार्य की आड़ में ठेकेदार धड़ल्ले से अवैध खनन कर खनन माफियाओ को परिवहन कर रहा हैं। दो बार कोप लाइन मसीन भी अवैध खनन करते वन विभाग ने पकड़ी हैं। उसके बाद भी ठेकेदार ओर खनन माफियाओ के हौसले इतने बुलंद है। कि ढेला नदी से अवैध खनन कर वन विभाग की चौकी से लगभग सात सौ मीटर की दूरी पर स्टॉक किया जा रहा हैं।

ओर वन विभाग की चौकी से मात्र तीन सौ मीटर दूरी से अवैध खनन से भरे वाहन निकल रहे है लेकिन आमपोखरा रेंज के अधिकारियों ने अपनी आंखें बंद की हुई हैं। ओर इस अवैध खनन में सबसे ज्यादा भूमिका सिंचाई विभाग की नजर आ हैं जिसकी देख रेख में सिंचाई विभाग की करोड़ो रूपये की योजना से ढेला बैराज को मजबूत किया जाना था उसी करोड़ो रुपये की योजना के आड़ में ढेला बैराज के आस पास से अवैध खनन कर गहरे गहरे गड्ढे कर बैराज को पहले से भी कमजोर किया जा रहा हैं।

इस प्रकरण में गंभीरता से जांच होने की आवश्यकता। साथ ही जो अवैध स्टॉक लगाये गये हैं उसको सीज कर राजस्व की चोरी का आंकलन करने की भी आवश्यकता है साथ ही जो ठेकेदार सिंचाई विभाग की आड़ में अवैध खनन कर रहा है। उस ठेकेदार पे भी कोई कड़ी कार्यवाही होती नजर नही आ रही हैं| बलवंत सिंह साही तराई पस्चिमी डिवीजन रामनगर ने बताया कि की हमने कुछ दिन पहले भी एक मसीन को सीज किया हैं जो हमारी कस्टडी में है अब भी मुझे सूचना मिली हैं कि बैराज के नीचे खनन किया जा रहा हैं में अपनी टीम को भेजकर उसमे कार्यवाही करवाऊंगा। अगर मोके पर स्टॉक मिलता हैं तो उसको सीज किया जाएगा ।