कांवरियों की सेवा में जुटे व्यापार मंडल के पदाधिकारी, गदरपुर में लगाया गोलगप्पे और टिक्की का स्टॉल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- महेंद्र पाल सिंह

स्थान- गदरपुर

गदरपुर में आज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आने वाले कांवरियों की सेवा के लिए गोलगप्पे टिक्की का स्टॉल लगाया | इस मौके पर व्यापार मंडल के महामंत्री संदीप चावला ने बताया कि गदरपुर में हर तरह के लंगर विभिन्न धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लगाए हैं |

इसी कड़ी में व्यापार मंडल ने आज गोलगप्पे और टिक्की का लंगर लगाया क्योंकि भोजन चाय पानी हर जगह पर है लेकिन पैदल चलकर आने वाले कांवरियों के मन में कहीं ना कहीं कुछ चटपटा खाने की भावना थी इसलिए हम लोगों ने व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों के सहयोग से गोलगप्पे और टिक्की का लंगर लगाया |