

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



संवाददाता- रामगोपाल

स्थान – लक्सर

लक्सर की भोगपुर में खनन कारोबारियों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें 4 लोगों को चोट आई है जबकि 3 गाड़ियों के शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त की गई हैं | लक्सर क्षेत्र में बढ़ते अवैध खनन ने लोगों की जान आफत में डाल रखी है इससे पहले भी कई अप्रिय घटनाएं हो चुकी है, लेकिन लक्सर प्रशासन इन पर नकेल कसने में कामयाब होता नजर नहीं आ रहा है | इसी का परिणाम है कि आज फिर खनन कारोबारियों पर धारदार हथियार लाठी-डंडे व पत्थरों से जमकर मारपीट की गई|


वहीं पीड़ित खनन व्यवसाई ऋषिपाल से बात की तो उसने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड सरकार का राजस्व जमा कर मत्स्य पालन का एक पट्टा करवाया है| जब वह उस पर काम शुरू करने पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद वेदपाल व उसके साथियों ने उन पर हमला बोल दिया वेदपाल हाथ में कुल्हाड़ी लिए था, जबकि उसके साथी डंडे व पत्थर हाथ में लिए थे |हमले में चार लोगों को चोट आई और तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए मामले की तहरीर लक्सर पुलिस को दे दी गई |

वहीं लक्सर एस एस आई मनोज सिरोला से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि धारीवाला के कुछ लोगों ने खनन व्यवसाई ऋषिपाल व उसके साथियों पर हमला किया है | जिसमें तीन चार लोगों को चोट आई है और तीन गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं तहरीर प्राप्त हो गई है तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है|



