खनन पट्टे दार से मांगी फिरौती, अधिवक्ता गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- जसवीर सिंह
स्थान – लक्सर

लक्सर के निहंदपुर निवासी अधिवक्ता पर गांव के पास तालाब खुदाई कर रहे पंजाब के व्यक्ति से दस लाख की चौथ मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता ओर उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है| बता दे पटियाला (पंजाब) निवासी अमृतपाल सिंह की फर्म गुरु कृपा ट्रेडर्स द्वारा लक्सर में निहंदपुर सुठारी गांव के पास जमीन में मत्स्य पालन के लिए तालाब खुदवा रही है।

फर्म के पार्टनर रूपेंद्र सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी जगतार नगर पटियाला खुदाई का काम देखते हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि निहंदपुर निवासी अधिवक्ता नासिर व उसके चाचा खुशनूद  बार-बार उनके काम की शिकायत प्रशासन से कर रहे थे। हर बार जांच में शिकायत झूठ पाई गई। बाद में रूपेंद्र ने नासिर से फोन पर बात की। नासिर ने शिकायत न करने के बदले दस लाख रुपये मांगे। रूपेंद्र ने विचार कर जवाब देने को कहा।

रूपेंद्र की मानें तो दो दिन पूर्व वे अपने साथी भूपेंद्र ठाकुर के साथ सुल्तानपुर से तालाब की तरफ जा रहे थे। रास्ते में नासिर ने अपने चाचा व तीन, चार अन्य लोगों के साथ उन्हें रोक लिया और पैसों की मांग की। रूपेंद्र ने बड़़ी रकम की अदायगी से मना किया तो उन्होंने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने रूपेंद्र की जेब में रखे 50 हजार रुपये भी छीन लिए। मारपीट में गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र को लक्सर लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे से हरिद्वार भेज दिया। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा कायम कर नासिर को गिरफ्तार है। मामले की जांच चल रही है।