पोस्टल बैलेट विवाद में सेना के कुमाऊं रेजीमेंट का निकला वीडियो

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

डीडीहाट में विधानसभा चुनाव के बाद सैनिकों का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। बताते चलें वीडियो में एक ही सैनिक पोस्टल बैलेट में कई बार अन्य सैनिकों की तरफ से भी मतदान करते हुए नजर आ रहा था। जिसके बाद पिथौरागढ़ के डीडीहाट में विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए गये पोस्टल बैलेट में मतदान का वायरल वीडियो जांच में भारतीय सेना की दो कुमाऊं रेजीमेंट से जुड़ा निकला है। वीडियो में नजर आए चार जवानों के साथ उसे बनाकर वायरल करने वाले रेजीमेंट के जवान को पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है।

UP Assembly Election : Will the postal ballot decide the victory and defeat  of the candidate know why this time more voting than in 2017 - UP Assembly  Election : क्या पोस्टल

 पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि यह वायरल वीडियो सेना की दो कुमाऊं रेजीमेंट के चार जवानों का है। उन्होंने बताया कि जम्मू में वीडियो बनाकर इसे वायरल किया गया था। वीडियो भेजने और बनाने वाला भी 2 कुमाऊं का ही जवान है। सभी को पुलिस ने समन भेजे हैं। वहीं इस मामलें में एसपी ने कहा कि वीडियो में दिख रहे सेना के जवानों के नामों की पहचान कर लेने के बाद यह कार्रवाई की गई है। डीडीहाट में पहली बार जिस व्यक्ति को यह वीडियो भेजा गया और वायरल किया गया उसकी भी पहचान कर ली गई है।