यूक्रेन में फंसे कई भारतीय छात्र, धमाकों को देख परिजन चिंतित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-  शुभम गंभीर

स्थान- बाजपुर

बाजपुर से मेडिकल शिक्षा के लिए यूक्रेन में गए कई छात्र फंसे हुए हैं। जहां छात्र बंकर में छिपकर अपनी जान बचा रहे हैं। वहीं छात्रों के परिजन यूक्रेन में हो रहे धमाकों को देख लगातार चिंतित हो रहे हैं और भारत सरकार से बच्चों की सही सलामत है घर वापसी की मांग कर रहे हैं। बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

यूक्रेन पर हो रहे हमले से यूक्रेन में दहशत का माहौल बना हुआ। वहीं बाजपुर के ग्राम चकरपुर निवासी लियाकत अली का पुत्र मुशर्रफ रईम मलिक भी यूक्रेन में मेडिकल शिक्षा लेने के लिए 2016 में गया था। जो यूक्रेन के खर्कीव में शिक्षा ले रहा था जहां अचानक युद्ध शुरू हो गया। यूक्रेन में हो रहे युद्ध से मुशर्रफ रईम मलिक के परिजन पूरी तरह घबराए हुए हैं।

इस दौरान मुशर्रफ के पिता लियाकत अली ने बताया कि लगातार वह अपने बेटे से बात कर रहे हैं और उनके बेटे ने यूक्रेन में लगातार बमबारी होने की बात कही है। लियाकत अली ने यह भी बताया कि उनका पुत्र हॉस्टल के नीचे बने बंकर में चक्कर अपनी जान बचा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार से बच्चों की घर वापसी की मांग की है।