UNSC में यूक्रेन पर हमले के निंदा प्रस्ताव पर रूस ने किया वीटो, भारत-चीन ने बनाई दूरी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – नितिन सक्सेना

स्थान – दिल्ली

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन पर (Russia Ukraine war UNSC) हमले के खिलाफ पेश किए गए प्रस्ताव के समर्थन में 15 में से 11 सदस्य देशों ने वोट किया| लेकिन रूस ने वीटो का इस्तेमाल करते हुए प्रस्ताव को रोक दिया| उधर भारत, चीन और यूएई ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया| संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शुक्रवार को यूक्रेन पर रूसी हमले को रोकने और सेना को वापस बुलाने के प्रस्ताव पर मतदान हुआ | इस दौरान रूस ने प्रस्ताव पर वीटो किया, सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों में रूस भी शामिल है |

उधर भारत, चीन और यूएई ने हमले की निंदा करते मतदान में हिस्सा नहीं लिया | संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन पर हमले के खिलाफ पेश किए गए प्रस्ताव के समर्थन में 15 में से 11 सदस्य देशों ने वोट किया| वहीं रूस ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया, यह पहले से तय माना जा रहा था कि रूस प्रस्ताव को खारिज करने के लिए वीटो का इस्तेमाल कर सकता है. उधर, भारत, चीन और यूएई ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया | वहीं पश्चिमी देशों ने कहा कि ये प्रस्ताव यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण और कार्रवाई के लिए वैश्विक मंच पर रूस को अलग थलग दिखाने का प्रयास है |