

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



संवाददाता- मनोज कश्यप

स्थान – हरिद्वार

हरिद्वार के शिवालिक नगर में खुले वी- मार्ट सहित अनगिनत बिना पार्किंग के बने शॉपिंग कांपलेक्स के कारण अक्सर सड़कों पर जाम लग जाता है, पार्किंग की व्यवस्था ना होने पर सड़क पर लगे वाहनों से यह जाम की स्थिति बन जाती है | जिसके कारण आने व जाने वाले राहगीरों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| वहीं नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि शिवालिक नगर क्षेत्र रिहायशी क्षेत्र है और इस क्षेत्र में आवासीय परिसरों को तोड़कर कमर्शियल कंपलेक्स बनाए जा रहे हैं, जिनके कारण यह समस्या उत्पन्न हो रहे हैं|


उन्होंने बताया कि इस समस्या के लिए वह कई बार एचआरडीए के अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही होती नजर नहीं आई उन्होंने बताया कि उक्त मामले को अब जिलाधिकारी हरिद्वार के संज्ञान में डाला जाएगा। वहीं शिवालिक नगर के क्षेत्र में कई ऐसे कांपलेक्स बनकर तैयार हो गए हैं जो रेजिडेंशियल एरिया को तोड़कर नियमों के विरुद्ध बनाए गए हैं| जिसके लिए ना तो विकास प्राधिकरण और ना ही किसी अन्य विभाग से किसी तरह की अनुमति ली गई है |

तेज गति से क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों की अनदेखी सरकारी महकमे पर भी कई सवालिया निशान खड़े कर रही है| इस क्षेत्र में एक के बाद एक बेसमेंट खोदकर बनाए जा रहे कमर्शियल कॉन्प्लेक्स को देखने वाला कोई नहीं है क्योंकि इनके सामने पार्किंग की कोई जगह मौजूद नहीं है जिसके कारण अक्सर इन कॉन्प्लेक्स के सामने बेतरीन तरीकों से खड़े वाहनों से जाम जैसी स्थिति बन जाती है जिसका खामियाजा स्थानीय नागरिकों को भुगतना पड़ता है।



