

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – मुरसलीन अल्वी
स्थान – भगवानपुर

यूरो लाईफ कम्पनी सैकेंड प्लांट के कर्मचारी कम्पनी के मन मानें रविये से तंग आकर 3 जनवरी से कंपनी की के गेट पर धरना दे रहे हैं, कम्पनी के मालिक ने अपना सैकेंड प्लांट बंद कर कम्पनी में काम करने वाले मजदूरों को निकाल दिया है, अब मजदुर बेरोजगार होने के कारण कम्पनी के गेट पर ही दुबारा से नोकरी देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं |


कम्पनी कर्मचारी सुभाष सैनी ने बताया की कम्पनी अपनी मनमानी कर रही थी, जब की छ माह पहले कर्मचारियों से वादा कीमा था की आपका अग्रीमेंट कर दिया जायगा पिछले तीन साल से हमारा कोई अग्रीमेंट नहीं कीया गया था और अब हमें यह कहा जा रहा है कि कम्पनी हम लिज पर दे रहे हैं या फिर हम इसको सैल करेंगे जब की आज तक ना तो सैल किया गया ना ही लिज पर दिया गया उनका कहना है | अगर ऐसा किया गया होता तो कोई तो नया मालिक यहां पर आता आज तक भी यहां पर कोई कम्पनी के अधिकारी या मालिक हमारे से मिलने तक नहीं आया कुछ समय पहले क्षेत्रीय विधायक तो आयी थी|


मगर उन्होंने ने भी हमारे लिए कुछ नहीं किया मजदुरो का कहना है, की हमें दुबारा से नौकरी पर रखा जाये ताकी हमारे परिवार का पालन पोषण हो सके| अगर हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो हम सब कर्मचारी भुख हड़ताल पर जाने को मजबुर होंगे और अपने संघर्ष को मजबुती के साथ आगे बढायेगे हम धरने से तब तक नहीं उठेंगे जब तक हमारी मांगे पुरी नहीं हो जाती|


