लापता युवक का जंगल में मिला शव, गर्दन पर धारदार हथियार से किया गया वार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर : शुभम गैरोला

स्थान – मसूरी

जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र में दुकान चलाने वाले एक युवक का शव जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया| सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, बताया जा रहा है कि युवक कल शाम से घर नहीं पहुंचा और उसके घरवालों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला जिस पर पुलिस को सूचना दी गई|

पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू की तो जंगल में युवक का शव मिला जिसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था| पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनील उम्र 32 वर्ष जॉर्ज एवरेस्ट में दुकान संचालित करता था |

जब वह घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने खोजबीन की उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई | पुलिस ने जंगल से युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|