शिवरात्रि के पावन पर्व पर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा जसपुर क्षेत्र

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

महा शिवरात्रि के इस पावन पर्व पर भोले के भक्त पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ हरिद्वार से  भोले की कांवर ओर जल लेकर  अपने अपने गंतव्य की ओर निकलते है और कावड़ मेले की दौरान प्रसाशन भी पूरी तरह सतर्क रहता है| जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में आज सुबह से ही भोले के भक्त पहुँचने शुरू हो गए, और पूरा जसपुर भोले के जयकारों से गूंज उठा |

जंहा जगह जगह कावड़तीयो  की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है | ताकि भोले के भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो वही स्थानीय पुलिस प्रसाशन भी पूरी तरह मुस्तेद नजर आया |

वही कोतवाल जसपुर जगदीश देउपा ने बताया कि  कुमाऊँ के जितने भी कावड़ती है, वो सभी जसपुर होकर ही गुजरते है इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम कर लिए गए है|